अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी शाह अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अजीज़ ने संस्कृति और सूचना मंत्री अब्दुल अजीज ख्वाजा को उनके पद से बर्खास्त करके उनकी जगह पर हज व उमरे के मंत्री बंदर हगर को तैनात किया है।
यह आदेशपत्र सऊदी मंत्री की सोशल मीडिया वेबसाइट पर रियाद में वेसाल टीवी चैनल के कार्यालय को बंद करने और उसके प्रसारण पर पाबंदी के ऐलान के एक घंटे बाद आया है।
ख्वाजा ने अपने ट्वीटर अकाउंट के पेज पर यह बात कही है कि उन्होंने ही रियाद में वेसाल के कार्यालय को बंद करने और सऊदी अरब द्वारा चैनल पर किसी भी प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
पूर्व मंत्री ने टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कारणों की व्याख्या नहीं की है लेकिन उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस प्रकार की किसी भी मेडिया के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेगी जो राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने का कारण बने।
उन्होंने कहा वेसाल टीवी चैनल पर शिया मुसलमानों के खिलाफ कार्यक्रम और संदेश प्रसारित किए जा रहे थे जिसके बारे में हमें सऊदी अरब के शिया समुदाय द्वारा बहुत दिनों से शिकायतें मिल रही थीं।
गौरतलब है कि आशूर के दिन सऊदी अरब के अशांत पूर्वी प्रांत अलएहसा में अज्ञात सशस्त्र नकाब पहने बंदूकधारियों ने मजलिस में अज़ादारों पर हमला करके 28 लोगों को शहीद जबकि 130 को घायल कर दिया था।
6 नवंबर 2014 - 21:36
समाचार कोड: 649683
सऊदी शाह अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अजीज़ ने संस्कृति और सूचना मंत्री अब्दुल अजीज ख्वाजा को उनके पद से बर्खास्त करके उनकी जगह पर हज व उमरे के मंत्री बंदर हगर को तैनात किया है।